आगामी 10 नवंबर को देहरादून में नौकरी मेला का आयोजन किया जाएगा. क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि डॉमिनोज़ पिज़्ज़ा में डिलीवरी पर्सन और गेस्ट सर्विस रिप्रजेंटिव के लिए भर्तियां की जाएंगी दोनों के लिए 20-20 पदों पर भर्ती होनी है . इसके लिए 9,121 रुपये प्रतिमाह वेतन और सात रुपये प्रति डिलीवरी का भुगतान किया जाएगा. शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और आयु 18 से 30 साल होनी चाहिए.
एनटीटीएफ अशोका लेलेण्ड पंतनगर में केवल महिला हेतु स्टूडेन्ट ट्रेनी के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें 8 हजार से 14 हज़ार रुपये वेतन मिलेगा जिसके लिए शैक्षिक योग्यता 50 फ़ीसदी अंकों के साथ इन्टरमीडिएट है. 18 से 21 साल की युवतियां इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.
जीवीके इमरजेंसी मैनेजमेन्ट एण्ड रिसर्च देहरादून में पुरुष वाहन चालकों के 40 पदों पर भर्ती की जानी है. शैक्षिक योग्यता 8वीं पास है इसी के साथ पांच साल का अनुभव अनिवार्य है. वेतन 11,419 रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) है .
डीएचएलएफ प्राइवेट लिमिटेड देहरादून में इंश्योरेंस मैनेजर/फाइनेंशियल कन्सलटेंट के के 25 नियमित और 125 अस्थायी पदों पर भर्ती की जानी है. वेतनमान 1,32,000 रुपये प्रति वर्ष मिलेगा और 18 से 45 वर्ष के महिला-पुरुष इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस रोज़गार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवम्बर 2017 को सुबह 11 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में अपना नाम, मॉडल करियर सेन्टर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में लिखवा सकते हैं. मेले में शामिल होने के लिए भारत सरकार की वेबसाइट www.ncs.gov.in में भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं. अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 10 नवम्बर, 2017 को अपने मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज़ फोटो और आईडी प्रूफ़ सहित उपस्थित होना अनिवार्य है.



