Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में वैश्य समाज कराएगा सामूहिक विवाह

देहरादून में वैश्य समाज कराएगा सामूहिक विवाह

देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ सामूहिक विवाह का पक्षधर है, इससे दहेज जैसे महामारी से छुटकारा मिलता है। यह विचार संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी विनय गोयल ने एक पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। पत्रकार वार्ता में समाज के तमाम लोग उपस्थित थे।
श्री गोयल ने कहा कि आगामी 27 जनवरी को होने वाले विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन के लिए सैकड़ों युवक युवतियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं तथा लगातार उनका आना जारी है। अनेकों स्थानों से आज समाप्त हो रही रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 मई को आगे बढ़ाने की मांग भी की गई है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए संस्था ने 18 मई तक रजिस्ट्रेशन कराने की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि पिछली कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नेत्रदान और अंगदान क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करते हुए यूनेस्को क्लब देहरादून के साथ मिलकर संस्था संयुक्त अभियान चलाएगी और “पर उपदेश कुशल बहुतेरे” के बदले “चैरिटी बिगिंस फ्रॉम होम” के सिद्धांत पर काम करते हुए सबसे पहले स्वयं नेत्रदान और अंगदान करने का संकल्प पत्र भरेंगे। 27 मई के कार्यक्रम में जहां एक और ऐसे लोगों की घोषणा की जाएगी वहीं दूसरी ओर परिचय सम्मेलन में आए और “चट मंगनी पट ब्याह” करने वाले जोड़ों को वही विवाह संस्कार संपन्न कराने की सुविधा दी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जन्मपत्री मिलान करने वाले पंडित जी तथा आपस में विचार विमर्श करने के लिए परिवारों को अलग से बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री विनय गोयल ने ने कहा कि देव लोक की रक्षा के लिए भगवान विष्णु की सलाह पर देवराज इंद्र ने ऋषि दधीचि से उनकी अस्थियां दान में ले कर वज्र का निर्माण किया था इससे अंगदान की महत्ता का पौराणिक महत्व समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहां एक और किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के समय उसके शरीर पर धारण किए आभूषणों को बहुत मूल्यवान मानकर कर उतार लिया जाता है किंतु नेत्र एवं अन्य अमूल्य ईश्वरप्रदत्त आभूषणों को यूं ही नष्ट कर दिया जाता है। इसलिए समाज में एक वैचारिक क्रांति की आवश्यकता है और इसमें भारतीय वैश्य महासंघ एवं यूनेस्को क्लब देहरादून अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे ।
पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष श्री विनोद गोयल ने कहा कि इस बार का कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा और विशाल कार्यक्रम होगा जिससे समाज को व्यापक लाभ मिलेगा पत्रकार वार्ता का संचालन महानगर महामंत्री श्री विवेक अग्रवाल ने किया। पत्रकार वार्ता में यूनेस्को क्लब के अन्य अनेक पदाधिकारी तथा राजेंद्र प्रसाद गोयल ,महेश चंद्र श्री अजय गर्ग श्री संजय गर्ग श्रीमती सीमा राजवंश श्रीमती शारदा गुप्ता श्रीमती अनु गोयल ,श्रीमती अरुण लता गोयल श्री राजीव जैन विनीत जैन श्री सुभाष मित्तल राजकमल आदि बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं पत्रकार बंधु  आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2