राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस डबल मर्डर को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
धौलास इलाके में महिला और नौकर की हत्या की गई है। दोनों के शव लहुलुहान हालत में घर पर ही मिले हैं। उनकी पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर राजकुमार थापा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है।