
देहरादून। कोविड 19 को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि शहर में 10 फ़ीट से ऊंचा रावण नहीं जला सकते। प्रशासन ने पुतला दहन पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन दशहरा आयोजन के लिए नियम तय किये हैं। पुतला दहन में आयोजको समेत 50 लोगों से ज्यादा की भीड़ नहीं जुट सकती। इसके अलावा मेला भी आयोजित नहीं किया जा सकता।
कोविड 19 की रोकथाम के तहत प्रशासन ने भीड़ एकत्रित होने से रोकने की अपील की है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपने घरों में त्योहार मनाने को कहा है। दशहरा आयोजन समितियों को रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का दस फ़ीट से ऊपर पुतला नहीं बनाने को कहा है।



