Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में नगर निगम टीम पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारी...

देहरादून में नगर निगम टीम पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारी आज भी रहे हड़ताल पर……

देहरादून- राजधानी देहरादून में अतिक्रमण हटाने के दौरान गुरुवार को नगर निगम टीम पर हमले के विरोध में नगर निगम कर्मचारी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। नगर आयुक्त ने हड़ताल खोलने का आग्रह किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। बता दें कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र और हाउस टैक्स का काम ठप। स्ट्रीट लाइट, भूमि संबंधी मामले, लोक निर्माण अनुभाग, नाली, सड़क निर्माण का काम भी हुआ ठप। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल ना होने से सफाई व्यवस्था पर राहत बनी हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2