देहरादून : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाये….


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है। रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्य सेवक सदन सभागार में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here