देहरादून- देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा का आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। आपको बता दे कि बीते रविवार सीमांत जिले पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी पर ट्रायल लैंडिंग सफल रही। जिसके बाद यह सेवा आज से शुरू होने जा रही है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 12.30 बजे का समय तय किया गया है। इस हवाई सेवा से देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच एक तरफ के सफर मे करीब आधा घंटे का समय लगेगा। जिसमे प्रति यात्री का महज 1570 रुपये का किराया तय किया गया है। बता दें कि उड़ान योजना के तहत नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सीमांत जिले पिथौरागढ़ को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जिसका उद्घाटन आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत मौजूद रहेगें। इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।


