Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों...

देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक करनपुर निवासी परमवीर सिंह पार्टी करते हुए जल गया था। 60 प्रतिशत जली हुई हालात में उसे पहले कोरोनेशन और फिर बाद में इंद्रेश अस्पताल लाया गया था। जहां शुक्रवार रात को परमवीर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में नर्सों ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच परमवीर ने खुद ही ऑक्सीजन हटा ली। इस कारण उसकी मौत हो गई। अब अस्पताल प्रबंधन बिना पोस्टमार्टम परमवीर का शव देने से इनकार कर रहा है। वहीं परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों की तरफ से एक व्यक्ति जिलाधिकारी के पास अनुमति लेने गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2