Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून के नारी निकेतन में संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के...

देहरादून के नारी निकेतन में संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में नौ आरोपी दोषी करार…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के नारी निकेतन में दिव्यांग संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में नौ आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। शासकीय अधिवक्ता संजीव सिसौदिया ने बताया कि आज देहरादून में अपर जिला जज षष्ठम की अदालत में सभी नौ आरोपियों का दोष सिद्ध हुआ। बताया गया कि दोषियों की सजा पर आगामी सोमवार को बहस होगी। बता दें कि साल 2015 में देहरादून नारी निकतन में संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के बाद भ्रूण छुपाने का मामला सामने आया था। नारी निकेतन के अंदर खाने हुए इस अपराध का खुलासा एक गुप्त पत्र द्वारा हुआ था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2