देहरादून के कई इलाकों में हो सकती है बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड…

देहरादून – देहरादून में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा… जो कि सामान्य से सिर्फ दो डिग्री अधिक था… जिसके चलते दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों ने ठंडी हवाओं को महसूस किया… मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले छह-सात दिनों में अधिकतम तापमान में और भी गिरावट आ सकती है… साथ हीं आने वाले दो दिन दून में सुबह-शाम आसमान में आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी रहेगी…इसके अलावा मौसम विभाग ने 17 को भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here