देहरादून- राजधानी देहरादून की निरंजनपुर मंडी में आम लोगों को सब्जी नहीं मिलेगी। सुबह सात से दस बजे के दौरान बढ़ रही भीड़ को देखते हुए मंडी समिति ने यह फैसला लिया है। मंडी से केवल छोटे दुकानदार, ठेली और रेहड़ी वाले ही सब्जी खरीद सकेंगे। कुछ दिनों से निरंजनपुर मंडी में भीड़ के चलते स्थिति को संभालना मुश्किल हो रहा है। फल और सब्जियां खरीदने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग के फार्मूले को भूल गए। जिसको ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।



