वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत द्वारा दिशा-निर्देशों का कडाई से पालन करने वा करवाये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट आदेश निर्गत किये गये थे किन्तु पूर्व में चेतावनी दिये जाने के उपरान्त भी चौकी प्रभारी आराघर उ0नि0 जैनेन्द्र राणा द्वारा आज पुन: कोविड कर्फ़्यू जारी के उपरान्त भी ड्यूटी में शिथिलता एंव लापरवाही बरतते हुए जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करवाने में कोई रूचि नहीं दिखाई,जिसके फलस्वरूप अपने कार्य में शिथिलता बरतने के कारण आराघर चौकी प्रभारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।


