Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश देवबंद में फ्लाईओवर पर खराब खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में...

देवबंद में फ्लाईओवर पर खराब खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में उत्तराखंड बिजली विभाग के दो एसडीओ की मौत……

देहरादून- उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बिजली विभाग के दो अधिकारियों की मौत हो गई है। घटना के बाद से बिजली विभाग में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना देवबंद में हुई है। यहां ओवरब्रिज पर खराब खड़े लकड़ी से लदे ट्रक में कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एसडीओ कैलाशपुर रब्बान अली और एसडीओ हकीकतनगर पवन सिंह की मौत हो गई। सोमवार को अभियन्ता संघ की बैठक में शामिल होकर वापस आते समय देवबंद में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही विद्युत निगम में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दोनों अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घंटाघर स्थित विद्युत निगम कालोनी में रहते हैं। वैसे रब्बान अली मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार और पवन सिंह मूलरूप से रुड़की निवासी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2