Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देर रात अल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार की हुई मौत।

देर रात अल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार की हुई मौत।

चमोली – ग्वालदम थराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुँची पुलिस प्रशासन ने घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले गये, जहां पर डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि एक अल्टो वाहन ग्वालदम – थराली राष्ट्रीय राजमार्ग धारी बैंड के समीप सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मौके पर ही कार सवार भूपाल सिंह पुत्र चंद्र सिंह उम्र 38 निवासी लोल्टी की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2