Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दून पुलिस ने किया नकली सीमेंट बनाने वाले गैंग का खुलासा,3 गिरफ्तार…

दून पुलिस ने किया नकली सीमेंट बनाने वाले गैंग का खुलासा,3 गिरफ्तार…

देहरादून- पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गोदाम से मौके पर 1100 से ज्यादा नकली सीमेंट के कट्टे बरामद किए हैं। सीमेंट बनाने वाले गैंग के सरगना समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में जल्द कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है। रायपुर के थानाध्यक्ष दिलवर नेगी के बताया कि 22 जुलाई को थाना रायपुर में हरि बल्लभ निवासी नथुवावाला दोनाली ने तहरीर में बताया गया कि उनका भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए उनके द्वारा डीलर से सीमेंट मंगवाई गई थी। सीमेंट डीलर द्वारा उन्हें नकली सीमेंट दी गई है। जिस आधार पर धारा 420 आईपीसी का मुकदमा थाना रायपुर पर पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक दीपक रावत के सुपुर्द की गई।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हित कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी ब्राह्मण वाला चौक थाना पटेल नगर यूटिलिटी वाहन चालक है। अभियुक्त अशोक  पटेल नगर क्षेत्र में सीमेंट का गोदाम में जहां पर उसके द्वारा अपने साथी रोहित कुमार, इमरान के साथ मिलकर नकली/मिलावटी सीमेंट बनाकर अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से ग्राहकों को बेचते हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल घटना का अनावरण कर, नकली माल मिलावटी सीमेंट बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। जिस पर क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा पुलिस टीमे गठित कर दिशा निर्देश दिए गए।

गठित पुलिस टीम द्वारा रोहित कुमार के कब्जे से मय यूटिलिटी के 40 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बरामद किया गया। रोहित कुमार के बयान एवं पूछताछ के आधार पर अशोक पुत्र साधु राम को पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर तेलपुर थाना पटेल नगर स्थित सीमेंट के गोदाम में छापा मारा गया जहां से कुल 1138 कट्टे सीमेंट व वह सीमेंट भरने के उपकरण इलेक्ट्रॉनिक तराजू व अल्ट्राटेक सीमेंट jk सीमेंट के खाली कट्टे बरामद किए गए। एवं अभियुक्त के उक्त गोदाम को सील किया गया। साक्ष्य संकलन, पूछताछ एवं बरामदगी आदि के आधार पर अभियोग में धारा 476, 486 आईपीसी एवं 51/63 कॉपीराइट एक्ट की बढ़ोतरी कर अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2