Homeराज्यउत्तराखण्डदून के चर्चित किडनी कांड में अस्पताल संचालक अरेस्ट,अबतक 9 लोग हुए...

दून के चर्चित किडनी कांड में अस्पताल संचालक अरेस्ट,अबतक 9 लोग हुए गिरफ्तार!

बड़ी खबर : देहरादून के चर्चित किडनी कांड में सरगना डॉ अमित की गिरफ़्तारी के बाद दून पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है गंगोत्री चैरिटेबल अस्पताल के संचालक राजीव चौधरी भी पुलिस के हाथे चढ़ गया है इससे पहले पुलिस ने उसकी पत्नी अनुपमा समेत तीन लोगो को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस किडनी कांड में पुलिस ने अबतक गिरोह के सरगना डॉ अमित समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

  विगत दिनों लालतप्पड़ (डोईवाला क्षेत्र) में किडनी खरीद- फरोख्त / ट्रांसप्लांट प्रकरण में थाना डोईवाला पुलिस थाना ने फरार चल रहे डॉ राजीव कुमार चौधरी को मुखबीर की सूचना पर हौंडा सिटी कार के साथ रविवार की रात  देव संस्कृति विश्वविद्यालय गेट के पास हरिपुर कलां थाना रायवाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव चौधरी राज्य छोडकर भागने की फिराक में था। राजीव चौधरी की कार की डिग्गी से बरामद एक कम्प्यूटर कैबनेट जिस पर ASUS का DVD राईडर लगा है एवं पीले रंग की गत्ते की फाईल मिली, जिसमें कॉलेज से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व मेडिकल रिपोर्ट है।

कौन है राजीव चौधरी

राजीव का जन्म एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। राजीव के पिता BDO थे तथा राजीव ने अपनी पढाई बडौत से ही शुरू की थी। उसने BSc Agriculture एवं फिर M.A. Economics किया। सन् 1998 में उसने स्नेह से शादी की जिससे उसको एक बेटा है फिर वर्ष 2000 में उसका तलाक हो गया। वर्ष 2004 में दूसरी शादी अर्चना से की जिससे एक लडकी हुई तथा वर्ष 2013 में उसका फिर से तलाक हो गया, फिर वह अनुपमा के सम्पर्क में आया जो पहले से तलाकशुदा थी। दोनों ने वर्ष 2014 में विवाह कर लिया। राजीव शुरू से जल्दी – जल्दी पैसा कमाना चाहता था। वर्ष 1999 में उसने हरिद्वार में BSNL अन्डर ग्राउण्ड केबिल बिछाने का टैण्डर लिया था। टैण्डर खत्म होने के बाद वह हरिद्वार में प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करने लगा। फिर उसके बाद उसने लक्सर में खनन का काम भी शुरू कर दिया और साथ -साथ प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य भी करता रहा। वर्ष 2005 में अपने एक मित्र अब्बास, जो कि अब दुबई में रहता है, के माध्यम से राजीव की जान – पहचान डॉ0 अमित से हुई। राजीव ने अपनी पत्नी अनुपमा को नेचरविला में मैनेजर की नौकरी दिलायी और यहां से इनकी उत्तरांचल डेन्टल कॉलेज के चेयरमेन पाण्डे से भी जान – पहचान हो गयी। वर्ष 2016 में डॉ0 अमित ने जब राजीव से देहरादून में एक हॉस्पिटल खोलने की बात कही तो राजीव चौधरी ने उत्तरांचल डेन्टल कॉलेज के चेयरमैन पाण्डे से बात कर जुलाई 2016 में डॉ0 अमित को गंगोत्री चेरिटेबिल हॉस्पिटल लालतप्पड की बिल्डिंग को लीज पर दिलाया। उसके बाद राजीव चौधरी के द्वारा ही उक्त हॉस्पिटल की फिनिशिंग की गयी जिसमें कि डॉ0 अमित का एक साथी भी शामिल था। इन लोगों के द्वारा ही उक्त हॉस्पिटल में सम्पूर्ण सामान लगाया गया । 03 – 04 महीने में कार्य खत्म होने पर राजीव चौधरी डॉ0 अमित के साथ इस हॉस्पिटल को चलाने लगा। जब हॉस्पिटल से मोटी कमाई होने लगी तो राजीव चौधरी ने अपनी पत्नी को वहां पर कैन्टीन भी दिला दी। राजीव चौधरी सम्पूर्ण किडनी प्रकरण में सम्मिलित था, उसके द्वारा ग्राहकों को हॉस्पिटल में लाया जाता था, जिससे राजीव चौधरी को हॉस्पिटल से अच्छी कमाई होने लगी। राजीव चौधरी की चल – अचल सम्पत्ति एवं आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular