Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दून अस्पताल में हो रही कई बड़ी गलतियों का हुआ खुलासा।

दून अस्पताल में हो रही कई बड़ी गलतियों का हुआ खुलासा।

देहरादून – दून अस्पताल जिसका नाम उत्तराखंड के सबसे नामचीन सरकारी अस्पतालों में शुमार है दून अस्पताल में हो रही लापरवाहियां अब सामने आने लगी है। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी दून अस्पताल में हो रही कई बड़ी गलतियों का खुलासा किया, जो कि अस्पताल द्वारा भी स्वीकार कर लिए गए हैं।

एक्स रे, एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट तक मौजूद नहीं है, यहां तक कि पिछले कई दिनों से अस्पताल की कुछ मशीनें भी खराब हैं।

अस्पताल में बिजली का कट लगना भी आम बात है अस्पताल में बिजली व्यवस्था देखने वाले कर्मचारियों के अनुसार पिछले 10 दिनों में 15 से 20 बार बिजली के कट लग चुके हैं, जबकि सरकार का दावा है कि दून अस्पताल को 24 घंटे बिजली प्रदान की जाती है।

सरकार से पारित जी ओ के अनुसार किसी भी अस्पताल को अपने छह महीने के सीसीटीवी फुटेज को रिजर्व रखना अनिवार्य है लेकिन दून अस्पताल के पास मात्र पिछले 20 दिन का फुटेज ही मौजूद है, जो की कई बार अस्पताल अपने मन मुताबिक भी रिकॉर्ड करता है जिसका साफ मतलब है कि जब अस्पताल को इसकी जरूरत हो तभी इसे रिकॉर्ड किया जाता है।

अस्पताल  के एमडी एनएस खत्री ने भी अस्पताल में हुई असुविधाओं को स्वीकारा है।

जल्द से जल्द सभी परेशानियों का निवारण करने लिए आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2