दुर्घटना: कार की चपेट में आई मासूम, मौके पर ही मौत!

सितारगंज: सितारगंज शक्तिफार्म की रहने वाली छः वर्षीय मासूम की कठंगरी गांव के पास सड़क हादसे में हुई मौत ,पिता को भी आईं गंभीर चोटें, दीपावली मनाकर ससुराल से घर वापिस लौट रहे थे बाप बेटी।
सितारगंज शक्तिफार्म का बैकुंठपुर गांव निवासी संजय विश्वास बुढ़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी बरेली में दीपावली पर्व पर अपनी ससुराल पत्नी बसंती विस्वास व तीन पुत्रियों को लेकर गया था। ससुराल से दिवाली मनाकर वह घर लौट रहा था और उसने अपनी पत्नी और दो बेटियां को ससुरालियों के साथ बाइक से घर को भेज दिया और स्वयं अपनी 6 साल की बेटी प्रतिज्ञा के साथ बस में आया।                                                                                           इसी दौरान कठंगरी गांव में दोनों तिराहे पर सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे प्रतिज्ञा की मौके पर ही मौत हो गई व संजय गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कठंगरी पुलिस ने दोनों को सीएचसी सितारगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संजय को प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी गंम्भीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी हाई सेंटर रेफर कर दिया है। और मासूम प्रतिज्ञा के शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार की तलाश शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here