आराम की जिंदगी बिताना किसे पसंद नहीं और जब बात हो दुनिया के शहरों के कम्फर्टज़ोन की तो यूरोपियन कन्ट्रीज लोगो की पहली पसंद होती है .

यूं तो दुनिया में आरामदायक और सुकून से रहने के लिए कई शहर हैं, लेकिन इनमें 10 सबसे शानदार रहने लायक शहर कौन हैं? तो आपको बता दें कि इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट्स 2017 ने दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन रहने लायक शहर की रैंकिंग पेश की है. और इस रैंकिंग में मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) ने बाज़ी मारी है, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना है तो वहीं, तीसरे स्थान पर कनाडा का वैंकूवर है.

यह रैंकिंग स्थिरता, स्वास्थ्य, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर की गई है. शहरों को अंकों के आधार पर ये रैंकिंग मिली है. मसलन मेलबर्न को 100 में से 97.5 नंबर मिले हैं, वियना को 97.4 नंबर मिले हैं तो वहीं वैंकूवर को 97.3 नंबर मिले हैं.

कनाडा का शहर टोरंटो रैंकिंग में चौथे स्थान पर है. इसे 97.2 नंबर मिले हैं. पांचवें और छठवें नंबर पर कनाडा के कैलगिरी और ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड दोनों शहरों ने कब्जा जमाया है. इन्हें 96.6 नंबर मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ ने 95.9 नंबरों के साथ सातवें स्थान पर है.

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड को 95.7 नंबरों के साथ आठवें नंबर पर है तो वहीं, 95.6 नंबरों के साथ फिनलैंड का हेलसिंकी नौंवे नंबर पर है और जर्मनी का हैम्बर्ग 95 अंकों के साथ दसवें नंबर पर है.
दुनिया के टॉप 10 रहने लायक शहर (2017)की जारी की गयी लिस्ट:
1. मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
2. वियना (ऑस्ट्रिया)
3. वैंकूवर (कनाडा)
4. टोरंटो (कनाडा)
5. कैलगिरी (कनाडा)
6. एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
7. पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
8. ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
9. हेलसिंकी (फिनलैंड)
10. हैम्बर्ग (जर्मनी)


