Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक, आकाश की ‘बल्लेबाजी’ पर पीएम...

दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक, आकाश की ‘बल्लेबाजी’ पर पीएम मोदी सख्त, बोले-‘दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक संसद के पुस्तकालय भवन में हुई। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पीएम मोदी ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय के निगम कर्मचारी को बल्ले से मारने वाली घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजनीति में अनुशासन होना चाहिए। दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा बर्ताव अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने वाले लोग भले ही किसी के भी बेटे हों, लेकिन उन्हें मनमानी की इजाजत नहीं दी जा सकती।

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि पीएम मोदी छह जुलाई को वाराणसी से भाजपा की सदस्यता मुहिम शुरू करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मुहिम के दौरान हर बूथ पर पांच पेड़ लगाने को कहा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा के लगभग 380 सांसदों को संबोधित किया। हालांकि भाजपा की और से इस बैठक के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन पूर्व विदित है कि पीएम मोदी के किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे से वापस आने के बाद संसदीय दल की बैठक में उनके अभिवादन की परंपरा रही है। जिसका पालन इस बार भी किया गया। भाजपा संसदीय दल की ये बैठक 25 जून के लिए निर्धारित थी, लेकिन राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सासंद मदन लाल सैनी के निधन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2