दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का नतीजा आज सामने आ रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है।



