
देहरादून। हरिद्वार जनपद का रुड़की क्षेत्र बदमाशों के लिए काफी मुफीद साबित हो रहा है, जहां बदमाश बिना पुलिस से डरे अपनी कारगुजारियों को अंजाम देते हैं। लगता है उत्तर प्रदेश में योगी की सख्ती के बाद बदमाश उत्तराखंड में वारदातें कर रहे हैं।
रुड़की शहर के बीचों-बीच बीएसएम चौक पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में नकद राशि डालने आए एक कंपनी के कर्मचारी और बैंक गार्ड से इन बदमाशों ने 25 लाख रुपये लूट लिए है। इतना ही नहीं बदमाशों ने बिना पुलिस के खौफ के बैंक गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे तब हुई जब दोपहर के समय शहर के एटीएम में कैश डालने वाली वैन वहां पहुंची थी। कम्पनी के दो कर्मचारी एटीएम कक्ष के अंदर चले गए, जबकि सुरक्षाकर्मी शकील अहमद (48) निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की बाहर खड़ा था इसी बीच तीन दुपहिया वाहन सवार बदमाशों ने गार्ड को दबोच की तथा गोली चला दी। और एटीएम में पैसा डाल रहे कर्मचारियों से रुपयो से भरा बैग छीन कर भाग निकले। चेहरे के पास गोली लगने से गार्ड लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस शहर में चेकिंग कर रही है। घटना को लेकर शहर में दहशत का माहौल है।
दिन दहाड़े 25 लाख लूटकर ले भागे बदमाश, सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, गार्ड जख्मी
RELATED ARTICLES