दिग्विजय के शब्द गड़बड़ाये, कश्मीर को बताया भारत अक्युपाइड कश्मीर

M_Id_385152_Digvijay_
नई दिल्ली। कश्मीर को लेकर चल रही खीचा तानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शब्द गड़बड़ा गए। एक बयान दिग्विजय ने पाक अधिकृत कश्मीर की जगह भारत अधिकृत कश्मीर कह दिया। हालाकिं बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधार ली और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया।
दरअसलए दिग्विजय सिंह भोपाल में बलूचिस्तान और पीओके को लेकर पीएम नरेद्र मोदी के बयान का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा,  मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद देते है। बधाई देते हैं।बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है।लेकिन हिंदुस्तान के कश्मीरियों से बात लिए तैयार नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, विश्वास पैदा करना है कश्मीर में, चाहे पाक अधिकृत कश्मीर हो या फिर भारत अधिकृत कश्मीर हो। अगर यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है। प्रधानमंत्री के बयान से हालात सुधरेंगे नहीं बिगड़ेंगे।

हालांकि, इसके ठीक बाद दिग्विजय सिंह को अपनी गलती का एहसास हो गया। उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर और कश्मीरियत पर ध्यान देने की जरूरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here