Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दरगाह से चोरी हो हुई चादर, दरगाह के निज़ाम पर राव मुनफैत...

दरगाह से चोरी हो हुई चादर, दरगाह के निज़ाम पर राव मुनफैत ने खड़े किए बड़े सवाल।

हरिद्वार/पिरान कलियर – रुड़की से 7 किलोमीटर की दूरी पर विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर पाक की दरगाह का निज़ाम बेहतर तरीके से नहीं चल पा रहा है। हालात बेहद खराब नज़र आ रहे हैं। वहीं अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो स्तिथि बेहद विकट हो जाएगी। दरअसल यह आरोप उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं उत्तराखण्ड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राव मुनफैत के हैं जो दरगाह प्रबन्धन से बेहद नाराज हैं। उन्होंने दरगाह के निज़ाम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल वक्फ बोर्ड सदस्य राव मुनफैत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कलियर दरगाह पर देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या ज़ायरीन दिन प्रतिदिन पहुंचते हैं। लेकिन दरगाह में व्यवस्थाएं बेहद खराब है, जिसे दरगाह प्रशासन भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में वक्फ बोर्ड सीओ और प्रशासन को दरगाह का निज़ाम ठीक और बेहतर करने के आदेश दिए थे लेकिन कोई भी इस कार्य को लेकर गंभीर नहीं है। हाईकोर्ट ने एक छोटा सा आदेश किया था और आपने परमानेंट ही प्रशासन को दरगाह की बागडोर थमा दी दरगाह पर प्रशासन का भी कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। प्रशासन दरगाह के इंतजाम को लेकर गंभीर नहीं है।

आए दिन बाहर से आने वाले ज़ायरीनों से दरगाह में जिस तरह का व्यवहार होता है वह भी ठीक नहीं है। दरगाह के अंदर का निज़ाम भी बहुत बिगड़ा हुआ है और वहां ठेकेदार अवैध उगाही करने वाले व्यक्ति दरगाह प्रबंधन के कर्मियों के साथ मिलकर बहुत लूट खसोट कर रहे है। और दरगाह में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिसको रोकने में दरगाह प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरगाह में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर तैनात किए गए पीआरडी जवान भी सुरक्षा करने के बजाए लूट खसोट में लगे हुए है।

ऐसे में दरगाह का निज़ाम बेहद खराब हो चुका है। इस दौरान उन्होंने दरगाह प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दरगाह का निज़ाम पूरी तरह से बिगड़ चुका है जिसे देखने वाला कोई नहीं है दरगाह प्रबंधन भी  भ्र्ष्टाचार में लिप्त है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय मे हालात और भी खराब हो जाएंगे। राव मुनफैत ने कहा कि दरगाह एक अदब का मरकज़ है लेकिन कुछ लोग वहां के रस्मों रिवाज और अदब को बिगाड़ने में लगे हुए हैं साथ ही वक्फ बोर्ड को भी इसे गंभीरता से लेना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2