देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को 100 रुपये में पेयजल कनेक्शन देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर और भी कई बड़े एलान किये।
त्रिवेंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में पेयजल कनेक्शन 1 रूपए में देने का एलान किया था। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए सरकार पहले ही एक रुपए में कनेक्शन देने की योजना चालू कर चुकी है। इससे न केवल पानी का कनेक्शन बल्कि रोजगार भी पैदा होगा।


