यूपी द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को 33 नहरों का स्वामित्व सौंप दिया गया है जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से फोन पर बात कर आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यूपी सरकार के सहायोग से अन्य लम्बित सम्पत्तियों के हस्तांतरण के प्रकरण को जल्द सुलझा लिया जायेगा। बता दे की पहली बार व्यवहारिक रूप से दोनों राज्यों की परिसम्पत्तियों के मामलों पर अब व्यवहारिकता से काम शुरू हुआ है। लम्बित प्रकरणों को लेकर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के अधिकारियों की बैठक जल्द की जायेगी।