हरिद्वार – त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिलावटखोरों की संख्या भी बढ़ जाती हैं आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर मिठाई के साथ साथ अन्य खाद्य वस्तुओं की भारी मात्रा में बिक्री होती है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर विशेष टीम बनाई गई है, जो सभी दुकानों पर जाकर गुणवंता की जांच करेगी और दुकानों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर चेकअप के लिए लैब भेजने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकानदार का कोई सैंपल फेल होता है या किस चीज की मिलावट पाई जाती है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई होती है हवा हवाई जहां एक और त्योहारों का सीजन होते ही मिठाइयों की दुकानों पर मिठाई बनाने के लिए दुकानदारों ने दूध, मावा दही व अन्य सामानों का स्टॉक लगना शुरू हो गए हैं तो वही खाद्य सुरक्षा विभाग भी निरीक्षण और जांच करने के दावे कर रहा है, लेकिन जनपद हरिद्वार से खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा किसी दुकान पर निरीक्षण या कोई चेकिंग अभियान की तस्वीर सामने नहीं आई है।



