Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रशासन की...

त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी।

देहरादून – त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों में त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिक्रमण ना होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने का काम करें।

उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों साथ बैठक हुई है, जिसमें दुकानें चिन्हित स्थान पर लगाने दिशा निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2