Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड तो चैंपियन हो गए चुप!

तो चैंपियन हो गए चुप!

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अब कुछ दिनों तक मीडिया से कोई वार्तालाप नहीं करेंगे. दरअसल हाल ही में मीडिया में दिए बयानों के बाद पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया. जिसके बाद पार्टी ने उनके जवाब के बाद उन्हें माफी दे दी. विधानसभा में आज राज्यसभा के नामांकन के दौरान मीडिया के द्वारा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आलाकमान ने उन्हें कुछ दिनों के लिए मीडिया से बात करने के लिए मना कर दिया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2