Homeराज्यउत्तराखण्डतो भाजपा से अनिल गोयल, कांग्रेस से दिनेश अग्रवाल होंगें देहरादून मेयर...

तो भाजपा से अनिल गोयल, कांग्रेस से दिनेश अग्रवाल होंगें देहरादून मेयर पद के प्रत्याशी!

देहरादून- प्रदेश मे चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी गलियारों मे टिकट के दांव पेंच की रस्सा कस्सी भी शुरू हो गई है। जिन्हें सीधे तौर पर चुनावी दंगल में उतरना है, वह तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश मे लगातार चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है बात चाहे पार्टी कार्यालयों की करें या चाये के नुकड़ों की हर जगह निकाय चुनाव की ही चर्चाएं जोरो पर है। इस बार का निकाय चुनाव इस लिए भी खास रहने वाला है क्योंकि नई भूमिका में पहली बार चुनावी चुनौती का सामना करने वाले कई दिग्गज भी आमने सामने हैं। ये वो दिग्गज हैं, जिनके लिए निकाय चुनाव कहीं न कहीं उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा मसला होगा। चाहे फिर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हों, या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हों या फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। अपने अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए, इन दिग्गजों की सिर्फ एक ही कोशिश निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की होगी। सियासी दिग्गजों के लिए निकाय चुनाव का संग्राम इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने का ये एक सुनहेरा मौका है। वहीं बात भाजपा की करे तो चुनाव की तारीख तय होते ही भाजपा कार्यालय में प्रत्याशियों की होर मची हुई है। सबसे हाॅट सीट देहरादून मेयर पद के लिए भाजपा के कुछ नाम सामने आ रहे है। जिसमे प्रबल दावेदारी में पहला नाम अनिल गोयल, दूसरा नाम सुनील उनियाल (गामा) का आ रहा है। चर्चाओं की माने तो दोनो ही मजबूत प्रत्यासी है। बात अगर सुनील उनियाल गामा की करें तो उन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफी करीबी माना जाता है, इसलिए उनकी दावेदारी काफी मजबूत दिखाई दे रही है वहीं अगर बात अनील गोयल की करें देहरादून का व्यापारी और बनिया वोट काफी उनके फेबर मे है इसलिए उनकी दावेदारी भी मजबूत प्रत्यासी के रूप मे दिख रही है, लेकिंन भाजपा किस पर अपना दाव खेलती है यह तो चुनाव समिति की बैठक मे ही साफ हो पायेगा।
वहीं बात कांग्रेस की करें तो कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव की आहट के साथ से कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार का बदला लेने को बेकरार कांगेस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की घोषण होने के साथ ही प्रतिदिन पार्टी मे लगातार बैठकों का दौर जारी है। बात कांग्रेस भवन की करे तो दिनभर टिकट के दावेदारों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है, लेकिंन मेयर के लिए अपने सिपाही को तय करना कांग्रेस को अभी भी भारी लग रहा है, लेकिंन ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि अंतिम समय मे कांगेस पार्टी के किसी वरिष्ठ कांग्रेसी पर भी दांव खेल सकती है, हालाकि कांग्रेस की तरफ से अभी खुले तोर पर कुछ नही कहा गया है ,लेकिन कांग्रेस से तीन नाम सामने आते दिखाई दे रहे है जिसमे प्रबल दावेदारी में पूर्व मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल का नाम पहले आ रहा है वहीं दूसरे पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना और पृथ्वी राज चैहान का नाम भी सामने आ रहा है।
अगर बात भाजपा-कांग्रेस की करे तो दोनों पार्टी फुल कॉन्फिडेंस में दिख रही है। भाजपा चुनाव में जीत सुनिश्चित की बात कर रही है,? तो वहीं कांग्रेस यह कहती नजर आ रही है कि जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति साफ साफ दिख रहा है, इसलिए कांग्रेस की जीत पक्की है, लेकिंन अखिर मे गेंद किसके पाले मे जाती है यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular