Monday, February 23, 2026
Home खेल-कूद क्रिकेट तो इस दिन करेंगे युवराज शादी,जानिए

तो इस दिन करेंगे युवराज शादी,जानिए

indiatv399bfe_yuvihazel
मुंबई। क्रिकेट के प्रिंस यानी युवराज सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले है। जी हां, इस बात का खुलासा उनकी मां शबनम ने किया है। उन्होंने बताया कि युवराज दिसंबर क हेजल को दुल्हनियां बना कर घर ला सकते है। बता दे कि 12 दिसंबर को युवराज सिंह का जन्मदिन भी है तो संभावना है कि वो इस दिन के आस पास ही शादी की तारीख होगी।

शबनम ने बताया कि शादी पंजाबी रीतिरिवाज से दिल्ली में होगी, वहीं रिसेप्शन पार्टी भी दी जाएगी। इसका मतलब मुंबई में शादी से संबंधित कोई भी इवेंट नहीं होगा। हेजल की मां उत्तर प्रदेश से हैं इसलिए यहां की परंपराओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

नंबवर, 2015 में की थी सगाई

युवराज और हेजल की सगाई पिछले साल नवंबर में हुई थी। वर्ल्ड कप 2011 के हीरो युवराज सिंह ने नाटकीय अंदाज में हेजल को प्रपोज किया था जिसे हेजल ने स्वीकार किया। शादी की तारीख को लेकर इन दोनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा था। दूसरी ओर युवराज ने एक अखबार से बातचीत में कहा है कि शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। मैं इस बारे में जल्दी ही घोषणा करूंगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2