Saturday, February 28, 2026
Home राज्य दिल्ली तेज रफ्तार मर्सिडीज ने स्कूटी को मारी टक्कर,17 साल के युवक की...

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने स्कूटी को मारी टक्कर,17 साल के युवक की मौत

नई दिल्लीदिल्ली में तेज रफतार ने बीती रात फिर एक युवक को मौंत की भेट चढ़ा दिया. हादसा इतना भयानक था कि घायल हुए युवक ने मौंके पर ही दम तोड़ दिया. आरोप है कि स्कूटी में टक्कर मारकर मर्सिडीज कार सवार फरार हो गया.  इस हादसे में स्कूटी चला रहे सत्रह साल के युवक की मौत हो गई.

घटना बीती रात करीब ग्यारह बजे की है.  दिल्ली के पश्चिम विहार में 17 साल का अतुल अरोड़ा नाम का युवक स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. रास्ते में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने स्कूटी को टक्कर मार दी.  स्कूटी चला रहा लड़का नीचे गिर गया. कुछ दूर तक मर्सीडीज के साथ स्कूटी और लड़का दोनों घीसटते रहे.

आरोप है कि मर्सिडीज सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और फरार हो गया. किस गाड़ी ने टक्कर मारी इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सीसीटीवी की तस्वीरें खंगाली. फिलहाल सीसीटीवी में कैद तस्वीरें पुलिस के पास ही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2