Homeराज्यउत्तराखण्डतीसरे दिन भी राहुल गाँधी से पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन...

तीसरे दिन भी राहुल गाँधी से पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन का किया घेराव।

देहरादून – नेशनल हेराल्ड मामले में आज तीसरे दिन भी राहुल गांधी से पूछताछ जारी है जिसको लेकर कांग्रेस में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। इसके विरोध में आज देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से राजभवन का घेराव किया और जानबूझ कर उनके नेता को बदनाम करने की साजिश करार दिया।

नेशनल हेराल्ड मामले में आज तीसरे दिन भी राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है। जिसके विरोध में पूरे देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ राजभवन कूच किया।

जहाँ पुलिस ने उनको रोक दिया जिसके बाद पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

कांग्रेस दिग्गज नेताओं का कहना है की हमारे नेता की छबि धूमिल की जा रही है और बीजेपी सरकारी तंत्र का गलत उपयोग कर रही है। ये सिर्फ विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है, लेकिन हम झुकेंगे नही खुल कर इस समस्या सामना करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर कई आरोप लगाए, उन्होंने कहा ED का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और स्टाफ से मारपीट की गयी।

प्रदेश अध्यक्ष ने सफाई दी कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े अख़बार की कांग्रेस ने सहायता करने के कारण ऋण दिया था। ED में विवादित अधिकारी को ये मामला दिया गया है। अधिकारी भाजपा के टिकेट पर चुनाव लड़ चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular