Homeराज्यउत्तराखण्डतहसील दिवस पर कुछ शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, कुछ के...

तहसील दिवस पर कुछ शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, कुछ के निस्तारण के दिए निर्देश।

नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी तहसील में आयोजित किया गया तहसील दिवस, जिसमें एडीएम अशोक जोशी रहे मौजूद तहसील दिवस के दौरान शिकायतकर्ता दिखे नदारद लेकिन 64 विभाग तहसील दिवस में रहे मौजूद।

तहसील दिवस के मौके पर शिकायतकर्ताओं की सूची में कालाढुंगी नगर पंचायत के लिए टँचिंग ग्राउंड की समस्या प्रमुख इसके अलावा वन विभाग, जल संस्थान, सिचाई विभाग, शिक्षा विभाग आदि विभागों से जुड़ी समस्याएं आई।

जिनमे कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर लिया गया बाकी समस्याओ के समाधान के लिए एडीएम अशोक जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

वही जनपद नैनीताल के एडीएम अशोक जोशी ने कालाढूंगी नगर पंचायत के टँचिंग ग्राउंड के बारे में बताते हुए कहा कि कालाढूंगी एक खूबसूरत नगर है लेकिन कूड़े की मुख्य समस्या बनी हुई है। जिसके लिए वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की बात चल रही है उसके बाद ही इस विषय पर काम किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular