Homeराज्यउत्तराखण्डतहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

उधम सिंह नगर/जसपुर – ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रसाशन हर संभव प्रयास कर रहा है। कहीं तहसील दिवस के माध्यम से तो कहीं ई-समाधान चौपाल से। आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर तहसील परिसर में तहसील दिवस में लोगो की समस्याओं को सुनने के लिए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत पहुचे।

जहाँ विधुत विभाग, मत्स्य विभाग, बाल विकास परियोजना, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग के साथ साथ अन्य विभाग भी मौजूद रहे। वहीँ लोगो की ज्यादा से ज्यादा समस्याओ को सुना गया।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि शिकायत पत्र आ रहे है। ज्यादा तर समस्या चकरोड को लेकर नहर पर अतिक्रमण को लेकर आ रही है।

वहीँ उन्होंने बताया कि ई-समाधान चौपाल के माध्यम से लोग अपने घरों से ही ऑनलाइन जुड़ रहे है और उसके माध्यम से भी बहुत समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार मे जाने से लोगो की समस्याओं का निस्तारण होता है इसलिए ज्यादा संख्या में लोग मौजूद है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular