Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड तबादले का आदेश न मानने पर डीएम ने दो अधिकारियों को किया...

तबादले का आदेश न मानने पर डीएम ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड।

हरिद्वार – तबादले का आदेश न मानने पर दो अधिकारियों को डीएम विनय शंकर पांडेय ने सस्पेंड कर दिया है।
दोनो अधिकारी आपस में भाई बताए जा रहे है एक राजस्व अधिकारी है तो दूसरा वरिष्ट सहायक पद पर तैनात है।दोनो अधिकारी तबादले के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट गए थे। आपत्ति पर सुनवाई के बाद गुरुवार को कार्यवाही की गई है।

जिला अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 2021 के प्रशासनिक राजस्व अनिल कुमार और वरिष्ठ सहायक तहसील रुड़की सुनील कुमार का तबादला हरिद्वार कलेक्ट्रेट में किया गया था। दोनो इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे।
हाई कोर्ट ने आदेश पर रोक नहीं लगाई, बल्कि दोनों कर्मचारियों के प्रत्यावेदन निस्तारण करने के आदेश दिए।
जिला अधिकारी ने दोनों की सुनवाई की और निस्तारण कर दिया। उसके बावजूद दोनों अधिकारी जॉइनिंग लेने नहीं आए।
डीएम ने दोनों को निलंबन के साथ ही मामले की जांच हरिद्वार एसडीएम को सौंप दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2