Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ढिकाला जोन से पर्यटकों की वापसी के साथ ही बंद हुआ कॉर्बेट...

ढिकाला जोन से पर्यटकों की वापसी के साथ ही बंद हुआ कॉर्बेट पार्क, पर्यटकों ने 14 नवंबर तक के लिए कहा अलविदा।

नैनीताल/रामनगर – विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन से नाईट स्टे पर गए पर्यटकों की वापसी के साथ ही आज से नाईट स्टे व डे विजिट के लिए बंद हुआ कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन।

पर्यटको ने पार्क से बाहर आकर कहा अलविदा, नवंबर माह में फिर मिलेंगे। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम व डे विजिट के लिए आज से बंद कर दिया गया है।

नाइट स्टे पर 1 या 2 दिन से रह रहे पर्यटक आज पार्क से बाहर आ गए, पर्यटकों ने बाहर आकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर वे लोग ढिकाला जोन खुलने पर फिर कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम पर आएंगे। बता दें कि कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, सफेदुली, गैरल, सुल्तान, बिजरानी, मलानी, झिरना, ढेला, में रात्रि विश्राम पर पर्यटक रुकते थे। आज से सभी जोनों में रात्रि विश्राम बंद कर दिया गया है जो अब 15 नवंबर को पुनः चालू होगा। जबकि डे विजिट के लिए बिजरानी, गर्जिया ढेला, झिरना जोन 30 जून तक प्रयटकों के लिए खुला रहेगा। जबकि केला व झिरना साल भर पर्यटकों के लिए डे विजिट के लिए खुला रहेगा, अत्यधिक मॉनसून होने पर ही इन जोनों को मार्ग अवरुद्ध होने पर, ही बंद किया जाता है, अन्यथा ये जोन साल भर पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। ढिकाला जोन से बाहर आए पर्यटकों का खुशी का ठिकाना नहीं था क्योंकि उन्होंने कहा कि वह लास्ट दिन बंद होने पर बाहर आ रहे हैं, वहीं कई पर्यटकों को बाघ, तेंदुए हाथी एवं वन्यजीवों के दीदार भी हुए। बता दे 14 जून तक कुल ईतने पर्यटक कॉर्बेट पार्क में पहुंचे, अप्रैल में 37572 भारतीय एवं 442 विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पार्क
भ्रमण पर पहुंचे। अप्रैल माह में कुल 38014 पर्यटक पहुंचे।

मई में 45922 भारतीय पर्यटक और 200 विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पार्क पहुंचे। मई में कुल 46122 पर्यटक कॉर्बेट पार्क पहुंचे, वहीं 1 जून से 14 जून तक डे विजिट में 20838 भारतीय व 91 फॉरनर, वहीं नाईट स्टे में 1655 भारतीय व् 8 विदेशी पर्यटक कोर्बेट पार्क पहुंचे। बता दें कि मॉनसून शुरू होने से पहले ही पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पार्क प्रशासन द्वारा कॉर्बेट पार्क 15 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2