फ्रांस में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक हुई। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ मुद्दे द्विपक्षीय हैं। इसके लिए हमें किसी अन्य देश की जरूरत नहीं है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से मेरी बातचीत हुई है और पाकिस्तान-भारत के मुद्दे द्विपक्षीय हैं। दोनों देश आपस में बातचीत से मुद्दे सुलझा लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रां से भी मुलाकात की।



