Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड डीजल से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और कंडक्टर ने बमुश्किल बचाई अपनी...

डीजल से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और कंडक्टर ने बमुश्किल बचाई अपनी जान।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – देर रात सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के बरी फार्म के निकट बैगुल नदी पुल पर डीजल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक में आग लग गई।

ट्रक में सवार ड्राइवर और कंडक्टर ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। रात से ही यातायात बाधित है। पुल पर ट्रक पलटने से पूरे पुल पर डीजल फैल गया है।

आने जाने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन सुबह से मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाने में जुटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2