बड़ी खबर : देहरादून के सुभारती अस्पताल में 1 सितम्बर को केन प्रोजेक्ट फाउंडेशन मुफ्त स्तन कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन करने जा रहा है…शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अत्याधुनिक मशीनों की मदद से मरीजों की जाँच करेंगे। शिविर में ब्रेस्ट लाइट मशीन से कैंसर संबंधी जांचे की जाएंगी। साथ ही महिलाओ को ब्रेस्ट कैंसर के कारण,लक्षण,बचाव और उपचार के संबंध में भी जानकारी दी जाएंगी।अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवन आशा और केन प्रोजेक्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ सुमित्रा प्रभाकर ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओ में होने वाली एक प्रमुख बीमारी है उनके मुताबिक महिलाओ की छाती में दर्द रहित गांठ या सूजन,स्तन के आकार में आसमान बदलाव,स्तन से लाल या सफ़ेद खून निकलना,स्तन के अंदर की और धंसना जैसे लक्षण खतरनाक साबित हो सकते है उन्होंने बताया कि उम्र दराज महिलाओ की डिलीवरी के कारण भी स्तन कैंसर की संभावना बढ़ जाती है



