Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम...

पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक हफ्ता पहले पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी पूर्व में इसी पेट्रोल पंप पर नौकरी किया करता था।

पुलिस ने बताया कि ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिवालिक फिलिंग स्टेशन के मालिक यश देव कुमार ने 11 सितंबर को इस मामले में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि 10 और 11 सितंबर की रात को करीब 1 बजे उनके पेट्रोल पंप पर पूर्व में काम करने वाला दर्शन सिंह निवासी बिजनौर आया और कर्मचारियों को पानी लाने की बात कहकर खुद कार्यालय में घुस गया। आरोपी ने वहां से ₹60,000 की नकदी चुरा ली।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब उसे चोरी करते देख लिया तो उसने तमंचा निकाल कर्मचारियों पर तान दिया और पैसा लेकर बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को लालपुर ज्वालापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटे गए ₹20,000 वारदात में प्रयुक्त बाइक और वह तमंचा भी बरामद कर लिया, जिसे दिखाकर उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2