
बाजपुर। एक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा बाजपुर के बन्नाखेड़ा से दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र के साथ हुआ, जिन्हें एक ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने के बाद बुरी तरह घायल पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार ग्राम भीकमपुरी निवासी 60 वर्षीय मोहन सिंह अपने बेटे ज्ञानी सिंह के साथ बाइक पर बन्नाखेड़ा से दवाई लेकर घर वापस लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाने पर उनका इलाज चल रहा था तभी दोनों दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। आरोपित वाहन चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।



