Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ट्रांस्पोर्टर प्रकाश पाण्डे की मौत के कारणों की होगी मजिस्ट्रियल जांच :...

ट्रांस्पोर्टर प्रकाश पाण्डे की मौत के कारणों की होगी मजिस्ट्रियल जांच : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत!

फ़ाइल् फोटो……

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी स्व.प्रकाश पाण्डे की मृत्यु के कारणों की जांच के लिये जिलाधिकारी, देहरादून को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये है। जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा स्व.प्रकाश पाण्डे की मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुधियाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी ट्रासंपोर्टर प्रकाश पाण्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व.पांडे के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. प्रकाश पांडे की जीवन रक्षा के लिए सभी आवश्यक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उनको इलाज के लिए शीघ्र मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों को उनको बेहतर ट्रीटमेंट देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि डाॅक्टरों को यह भी कहा गया था कि यदि प्रदेश के बाहर भी कहीं उनका सफल इलाज हो सकता है तो सभी व्यवस्थाएं राज्य सरकार द्वारा की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2