टोक्यो ओलंपिक : कुश्ती और हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने रचा इतिहास , सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनायें सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा “05 अगस्त की तिथि को एक और इतिहास रचते हुए आज रवि कुमार दहिया जी ने टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित किया है। सम्पूर्ण भारत को आप पर गर्व है।पूरी प्रतियोगिता में आपने जिस जुझारूपन का परिचय दिया, वह अनुकरणीय है।स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं।” वही टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में भी भारत ने जर्मनी को 5-4 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया.