टॉल फ्री नम्बर जारी,1905 नम्बर पर सीएम को बताए अपनी समस्या !

बड़ी खबर : प्रदेश की जनता टॉल फ्री नम्बर पर सीधे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को फोन पर अपनी समस्या बता सकेगी। देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बटन दबाकर टॉल फ्री नम्बर 1905 जारी किया। इस मोके पर संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे… इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टॉल फ्री नम्बर पर स्थानीय भाषाओ में भी लोग अपनी समस्या दर्ज करा सकती है..सरकार को शिकायत दर्ज कराने के लिए भाषाए आड़े नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि लोग गढ़वाली,कुमाउनी, जौनसारी समेत दूसरी स्थानीय भाषाओ में अपनी समस्या दर्ज करा सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here