टूरिस्ट वीजा पर भारत आया चीनी नागरिक, अवैध रूप से कर रहा था इस फैक्ट्री मे काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार……

देहरादून- पुलिस ने देहहरादून मे अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस को यह नागरिक सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए मिला। आरोप है कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। यहां वह जेरकॉम टेक्नोलॉजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि चीनी नागरिक के संबंध में जानकारी विदेश मंत्रालय को भी भेजी जा रही है। शुक्रवार को उसे देश से डिपोर्ट (बाहर) किया जाएगा। साथ ही भविष्य में आगमन की संभावना को देखते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किए जाने की सिफारिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को एलआईयू को सेलाकुई की एक फैक्ट्री में चीनी नागरिक के काम करने की सूचना मिली थी। इस पर एलआईयू ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कंपनी में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। लियो युवान नाम का यह चीनी नागरिक यहां टूरिस्ट वीजा पर आया हुआ है। बताया गया है वह 25 सितंबर को भारत आया था और उसने कंपनी के अहमदाबाद स्थित ऑफिस से संपर्क किया। इसके बाद वह शाम को सेलाकुई स्थित एक होटल में ठहरा और बुधवार को इस कंपनी में काम करने आ गया। इस कंपनी में उसका बृहस्पतिवार को दूसरा दिन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here