Homeब्रेकिंग न्यूज़टूटने की कगार पर सपा!! अखिलेश ने मंत्रिमंडल से शिवपाल को किया...

टूटने की कगार पर सपा!! अखिलेश ने मंत्रिमंडल से शिवपाल को किया बर्खास्त

akhilesh_yadav2_1_0_0

सपा में चल रहा युद्व घामासान खुलकर सामने आ गया है। चाचा भतीजा चाहे कितना भी एक दूसरे के साथ होने की बात कहते रहे पर सच्चाई सामने आ ही जाती है।  यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए मंत्रिमंडल से शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव के अलावा ओमप्रकाश सिंह, नारद राय और शादाब फातिमा को भी बर्खास्त किया है. अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक को इन चार मंत्रियों की बर्खास्तगी की चिट्ठी भेज दी है.

सूत्रों के मुताबिक, नाराज चल रहे अखिलेश यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव पहले अमर सिंह के साथ नाता तोड़ें, तभी हालात सामान्य होंगे. समाजवादी पार्टी के पांच वरिष्ठ नेताओं नरेश अग्रवाल, बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमन सिंह, माता प्रसाद और किरनमोय नंदा के साथ हुई बैठक में अखिलेश ने ये बातें कहीं.

वहीं यादव कुनबे में जारी अंतर्कलह पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि ‘अभी तक संवैधानिक संकट नहीं है’ लेकिन स्पष्ट किया कि अगर हस्तक्षेप करने की स्थिति बनती है तो ‘कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी’.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular