देहरादून- उत्तराखंड में टिहरी-पौड़ी जिले की सीमा को जोड़ने वाले जानकीसेतु पुल का आज दोपहर 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकार्पण करेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में मुनिकीरेती पूर्णानंद से स्वर्गाश्रम वेद निकेतन के लिए गंगा के ऊपर लगभग 49 करोड़ की लागत से करीब 346 मीटर लंबे जानकीसेतु का निर्माण हुआ है। पुल के खुलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी।



