Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जोशीमठ : बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत और देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों...

जोशीमठ : बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत और देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से यात्रा की तैयारियां तेज , 18 मई को खुलने है कपाट…

जोशीमठ : चमोली जिले में दो दिनों से साफ मौसम के चलते अब बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत और देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई है। नगर पंचायत की ओर से जहां इन दिनों पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। बता दें कि आगामी 18 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये खोले जायेंगे। जिसके लेकर धाम में देवस्थानम बोर्ड के साथ नगर पंचायत की ओर से यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। धाम में नगर पंचायत के 21 और देवस्थान बोर्ड 15 कर्मचारियों की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। धाम में नगर पंचायत के कर्मचारियों की ओर से साकेत चैराहे से मंदिर परिसर तक पैदल मार्ग पर पसरी बर्फ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक शौचालयों को व्यवस्थित करने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2