Homeराज्यउत्तराखण्डजूड्डों-लोहारी डेम के पास 200 मीटर गहरी खाई में में गिरा ट्रक,...

जूड्डों-लोहारी डेम के पास 200 मीटर गहरी खाई में में गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौके पर हुई मौत।

देहरादून/विकासनगर – जूड्डों-लोहारी डेम के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त 200 मीटर गहरी खाई में जा समाया। हादसे में चालक मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने घनघोर अंधेरे शव को खाई से निकालकर सड़क पर लाया, उसके बाद जिला पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

थाना कालसी द्वारा  टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक (वाहन संख्या HR 58 C 1082) खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक चालक की पहचान हरिद्वार ज्वालापुर निवासी मीन बहादुर (42) पुत्र तेग बहादुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है ट्रक यमुनाघाटी से नमकीन की सप्लाई कर वापस आ रहा था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular